दिग्गज क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा ने आगामी विश्व कप में श्रीलंका के लिए की ये भविष्यवाणी

 अर्जुन रणतुंगा | PTI

श्रीलंका क्रिकेट के दिग्गज क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा ने कहा है कि क्रिकेट बोर्ड में फैले भ्रष्टाचार और खिलाड़ियों में अनुशासनहीनता की वजह से ही आगामी विश्व कप में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक होगा|

रणतुंगा के नेतृत्व में श्रीलंका ने 1996 के विश्व कप खिताब पर जीत दर्ज की थी| उन्होंने संदेह जाहिर करते हुए कहा हैं कि 30 मई से शुरू होने वाले एकदिवसीय विश्व कप में टीम पहले दौर के आगे नहीं बढ़ पायेगी| 

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार देश के मौजूदा परिवहन मंत्री की भूमिका निभा रहे 55 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी के कहना हैं कि, "यहाँ बोर्ड में भ्रष्टाचार है| खिलाड़ियों का मनोबल काफी टूटा हुआ हैं| खिलाड़ी एक-दूसरे से ही संघर्ष कर रहे हैं|"

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की कमान अपने हाथ में लेने की तैयारी कर रहे रणतुंगा का कहना हैं कि राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन के लिए क्रिकेट बोर्ड और कुछ खिलाड़ी जिम्मेदार हैं| उन्होंने कहा हैं कि, "हमे खिलाड़ियों के अनुशासन में सुधार करना होगा|"

रणतुंगा ने कहा है कि, "यहाँ कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो देश के लिए नहीं खेल रहे हैं, लेकिन यह उनका व्यक्तिगत लाभ हैं| उन्हें बाहर निकल देना चाहिए|"

 
 

By Pooja Soni - 02 Feb, 2019

    Share Via