मोहिंदर अमरनाथ का कहना हैं कि विश्व कप 2019 के लिए आईपीएल फॉर्म पर विचार न करे

मोहिंदर अमरनाथ | getty

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ का कहना हैं कि जब विश्व कप 2019 के लिए टीम चयन किया जायेगा, तो उस समय इंडियन प्रीमियर लीग (2019) के प्रदर्शन पर विचार न किया जाए|

टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए अमरनाथ ने कहा हैं कि, "हां, आईपीएल इस बीच ही खेला जाना हैं, लेकिन विश्व कप 2019 के लिए टीम चयन के समय इस टूर्नामेंट के आधार पर खिलाड़ियों के फॉर्म को ध्यान में नहीं रखा जाना चाहिए| इसके लिए आधार को ध्यान में रखा जाना चाहिए, कि उन्होंने अन्तर्राष्टीय दौरों पर किया हासिल किया हैं|"

साथ ही उन्होंने कप्तान विराट कोहली की भी सरहना की हैं, जो ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने हैं| भारत ने चार टेस्ट मैचों की ये सीरीज 2-1 से जीती थी|

अमरनाथ ने कहा हैं कि, "ऑस्ट्रेलियाई में भारत की ये उपलब्धि बहुत ही शानदार थी, लेकिन मुझे लगता हैं कि न्यूज़ीलैण्ड को उन्ही के घर में मात देना उससे भी बड़ी उपलब्धि होगी| खासकर की तब जब साल 2009 से उन्होंने उनके खिलाफ एक भी वनडे सीरीज नहीं जीती हैं| एक बाद फिर से कप्तान ने सामने से टीम का नेतृत्व किया| मैदान पर उनकी उपस्तिथि, उनका रवैया, जिस तरह से उन्होंने पूरी टीम का सफाया किया और आप लड़को का आत्मविश्वास भी देख सकते हैं|"

"कुलमिलाकर यह आगामी विश्व कप के लिए बहुत ही शानदार तैयारी हैं| भारत ने काफी कुछ खिलाड़ियों को परखा है और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया| इसलिए इंग्लैंड के लिए अंतिम टीम का चयन करते समय चयनकर्ताओं को थोड़ी मुश्किल होने वाली हैं| हालांकि, उन्हें याद रखना होगा कि भारत में ऑस्ट्रेलियाई सीरीज के बाद, विश्व कप शुरू होने से पहले कुछ महीनों का समय होगा|"

अमरनाथ ने भारत की युवा स्पिन संवेदनाओं युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की भी प्रशंसा की और कहा कि, "इस टीम के बारे में महान बात इसका संयोजन है| भारत के पास विभिन्न प्रकार के गेंदबाज हैं, जिनका उपयोग विभिन्न परिस्थितियों में किया जा सकता है और विभिन्न पक्षों के खिलाफ भी| चहल और कुलदीप टीम की गेंदबाजी की ताकत में योगदान देते हैं| आप दुनिया में कही भी उनके तरह के गेंदबाजों को नहीं तलाश सकते हैं|"

अमरनाथ ने मौजूदा भारतीय टीम की तुलना 1980 और 90 के दशक के श्रेष्ठ वेस्टइंडीज की टीम से की हैं| पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा हैं कि, "जिस तरह से भारत खेल रहा है वह 1980 और 90 के दशक के आत्मविश्वास और श्रेष्ठ वेस्टइंडीज की यादो की ताज़ा करता हैं| वह इस तरह का पर्दर्शन कर रहे है जैसे कि वे अपने विरोधियों पर हावी हो रहे हैं, उन्हें नियंत्रित कर रहे हैं और उनकी पिटाई भी कर रहे हैं|"

 
 

By Pooja Soni - 31 Jan, 2019

    Share Via