सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, और युवराज सिंह ने बेटियों के महत्व पर दिया जोर

सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह | Getty

समाज में महिलाओं के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को भारत में बालिका दिवस मनाया जाता हैं|

ऐसे समय में जहाँ समाज में महिलाओं के आसपास के बहुत से मुद्दे देखने को मिलते हैं, हमारे भारतीय क्रिकेटरों जैसे कि सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, युवराज सिंह और आकाश चोपड़ा ने न केवल महिलाओं को शुभकामनाये दी, बल्कि समाज में महिलाओं के महत्व के बारे में बात भी की|

राष्ट्रीय बालिका दिवस देश में लड़कियों और लैंगिक समानता के मुद्दों पर लोगो में जागरूकता फैलाता है| इस दिन चर्चा किये जाने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों में शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण भी शामिल हैं| महिला और बाल विकास मंत्रालय 21-26 जनवरी, 2019 तक कई कार्यक्रमों के साथ इस दिन का जश्न मनाएगा| इस कार्यक्रम में रैलियां, अभियान, आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम, वृक्षारोपण और बहुत कुछ कार्यक्रम शामिल हैं| क्रिकेटरों ने भी ट्वीट के माध्यम से अपना योगदान दिया, हमें यकीन है कि उनके ये ट्वीट लोगों को जागृत करने में योगदान देगा|
 

 
 

By Pooja Soni - 25 Jan, 2019

    Share Via