सोफिया हयात अपनी किताब में रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्ते के बारे में और भी खुलासे करेंगी

रोहित शर्मा | getty

सलमान खान के सबसे प्रसिद्ध टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 7 की विवादित कंटेस्टेंट सोफिया हयात  पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई हैं| 

सोफिया ने एक इंटरव्यू में कहा हैं कि वह अपनी जिंदगी पर एक किताब लिख रही हैं| साथ ही किताब में उन्होंने रोहित शर्मा और अपने रिश्तों के बारे में भी लिखने की बात कही थी| रोहित के अलावा सोफिया ने टीम इंडिया के कप्तान विराट के साथ भी अपने रिश्ते की बात भी कही थी|

दरअसल जैसे ही सोफिया ने अपने और रोहित के रिश्ते का खुलासा किया था, तुरंत ही ट्विटर पर फैंस ने पुराने ट्वीट दिखने शुरू कर दिए, जिनमें विराट से उनका नाम जोड़ा गया था| हालांकि सोफिया ने अब विराट के साथ अपने रिश्तो की खबरों को झूठा बताया हैं और एक वीडियो भी जारी किया है|

इस वीडियो में उन्होंने किया था कि वह रोहित के साथ रिश्ते में थी, लेकिन विराट के साथ रिलेशनशिप को लेकर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा| साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि पुराने ट्वीट फोटोशॉप किए गए हैं| ये ट्वीट्स उनके द्वारा नहीं किए गए हैं| खैर सोफिया ने खुलासा किया हैं कि वह अपनी किताब में रोहित के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी खुलासा करेगी|

सोफिया और रोहित साल 2012 में रिलेशनशिप में थे, जब रोहित कि शादी नहीं हुई थी और अपने करियर में संघर्ष कर रहे थे| और अब सोफिया अपने जीवन के हर पहलू को अपनी किताब में छापने के लिए तैयार हैं|
 
SpotBoyE की रिपोर्ट के अनुसार सोफिया जल्द ही अपनी ये किताब लिखने वाली और उसमे कुछ ऐसे खुलासे भी करने वाली जो शायद किसी को न पसंद आये, जिसका सीधा संकेत रोहित शर्मा की ओर जाता हैं, जो हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं|

इसके पहले SpotBoyE में सोफिया ने इस बात की पुष्टि की थी कि वह रोहित के साथ रेलशन में थी और क्रिकेटर ने लंदन में उनसे मुलाकात करने के बाद उन्हें किस भी किया था| उन्होंने यह भी बतया था कि रोहित कुछ दिनों बाद उनके घर पर रहने के लिए भी आये थे|

 
 

By Pooja Soni - 24 Jan, 2019

    Share Via