जैकब मार्टिन को क्रुणाल पांड्या द्वारा दी गयी मदद से ट्विटर पर फैंस हुए खुश

क्रुणाल पांड्या | Getty

जहाँ एक ओर क्रुणाल पांड्या के भाई हार्दिक पांड्या मुश्किल दौर से गुज रहे हैं, वही दूसरी ओर उनके भाई ने एक नेक काम करते हुए ट्विटरवासियो को खुश होने का मौका दे दिया|

दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल हुए पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जैकब मार्टिन की मदद के लिए क्रिकेट बिरादरी के कई दिग्गज उनकी सहायता के लिए सामने आये हैं| जिसमे एक नाम क्रुणाल पांड्या का भी है जिन्होंने मार्टिन के परिवार को ब्लैंक चेक देते हुए ये कहा कि परिवार जितनी रकम चाहे उसमें भर सकते हैं|

28 दिसंबर को मार्टिन का बुरी तरह से एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उनके फेंफड़ों और लीवर में गंभीर चोटें आई थीं| जिसके बाद से ही वह वेंटिलेटर पर हैं| जिसके चलते उनके ईलाज में प्रति दिन 70,000 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं| ऐसे में उनकी सभी बचत राशि ख़त्म हो गई हैं और अब उन्हें अपने शुभचिंतको से मदद की उम्मीद हैं|

जब उनकी मार्टिन की पत्नी ने बीसीसीआई से मदद की अपील की तो अभी से आगे बढ़कर उनकी मदद की| इसी के चलते पंड्या भी उनके इस मुश्कुल समय में उनकी मदद के लिए सामने आये हैं और पांड्या ने न सिर्फ उनके परिवार वालो को ब्लेंक चेक दिया, बल्कि उन्होंने उनसे ये भी कहा कि वे एक लाख रुपये से कम की रकम न भरे| मार्टिन बड़ौदा के रहने वाले हैं और क्रुणाल भी इसी शहर के रहने वाले हैं| क्रुणाल के इस नेक काम के बाद से ट्विटर पर फैंस काफी खुश हैं| जिसके बाद से ट्विटर पर उनकी वाहवाही ही हो रही हैं| 
 

 
 

By Pooja Soni - 23 Jan, 2019

    Share Via