मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में एक-दूसरे का सामना करने के लिए हैं तैयार

मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा | AP

जब केएससीए-बी मैदान में मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा पहुंचे तो उनका शानदार स्वागत किया गया| वह दो हफ्ते पहले तक टीम के साथी थे, लेकिन इस हफ्ते वे एक-दूसरे के विपरीत विपक्षी टीम में होंगे, जब रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में कर्नाटक और सौराष्ट्र के बीच मुकाबला खेला जाएगा| 

स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के अनुसार अग्रवाल ने कहा हैं कि, "यह विचित्र नहीं हैं| यहाँ बिलकुल वही चीज़ हैं, जो मैंने उनसे कही थी कि हम विपक्षी टीम में होंगे| यह एक बहुत अच्छी प्रतियोगिता होनी चाहिए| "
 
कर्नाटक का ध्यान पूरी तरह से सिर्फ पुजारा पर नहीं हैं और उन्होंने कहा कि, "ईमानदारी से कहूँ, तो वह एक महत्वपूर्ण विकेट हैं, लेकिन और भी खिलाड़ी हैं| आपको 10 विकेट चाहिए हैं, न की सिर्फ एक और हम सामान रूप से हर एक पर ध्यान दे रहे हैं|"
 
अग्रवाल राजस्थान पर कर्नाटक की क्वार्टरफाइनल जीत से चूक गए थे, लेकिन अब वे वापस टीम में शमिल हो गए हैं| उनका मानना हैं कि पहली बार एक भारतीय अंतर्राष्टीय खिलाड़ी के रूप में रणजी ट्रॉफी मैच खेलने से कोई अंतर नहीं आएगा|

उन्होंने कहा हैं कि, "यह मेरे लिए पहले की ही तरह हैं| कुछ भी नहीं बदला हैं| तैयारिया वैसी ही होती हैं, फिर चाहे आप भारत के लिए खेलो या न खेलो| निश्चित रूप से आपके पास आत्मविश्वास होगा| और आपके पास थोड़ा अनुभव भी होगा, इसलिए यह ऐसा कुछ हैं जिसे आप अपने साथ बनाये रख सकते हैं|"
 
अग्रवाल पहले के मैचों में कर्नाटक की टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन वह वह उपस्थित जरूर थे| उन्होंने कहा हैं कि, "यहाँ मेरी लिए बहुत मायने रखता हैं| ये राज्य आपको बहुत सारे अवसर और सुविधाएं प्रदान करता हैं| आपको वापसी करना हैं और राज्य के लिए खेलना हैं और पूरे प्रयास के साथ खेलना हैं|"

 
 

By Pooja Soni - 23 Jan, 2019

    Share Via