पाकिस्तानी दिग्गज जहीर अब्बास के अनुसार विराट कोहली तोड़ देंगे सचिन तेंदुलकर के सभी रिकार्ड्स

विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर | AP

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बल्ले से लगातार ही रनो की बरसात हो रही हैं| कोहली ने पिछले 15 वनडे मुकाबलों में कुल 6 शतक बनाये हैं|

पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज जहीर अब्बास का मानना है कि विराट जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं वह भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे| विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में एक और शतकीय पारी खेलते हुए अपने वनडे करियर का 39वां शतक पूरा किया था|

इस शतक के साथ ही कोहली, सचिन के 49 वनडे शतक के रिकॉर्ड के बहुत नजदीक पहुँच गए हैं| और बहुत ही जल्द वह वनडे में सचिन के सबसे ज्यादा शतक बनाने के विश्व रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे|

जीटीवी पर बात करते हुए पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज अब्बास ने बताया हैं कि, ”मुझे लगता है इस समय विराट सबसे सर्वश्रेष्ठ हैं| वह सभी रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं| सिर्फ विराट ही नहीं बल्कि भारतीय टीम के शीर्ष बल्लेबाज़ रोहित शर्मा भी बेहतरीन हैं| उनके स्ट्रोक्स को देखने में बहुत आनंद आता है| कोई भी उनके शानदार स्ट्रोक्स की तारीफ किये बिना नहीं रह सकता हैं| जिस तरह के शॉट्स उनके पास हैं, वह बहुत ही आसाधारण हैं|"

जब आपके पास बहुत सारे अच्छे शॉट्स हों, तो निश्चित ही आपके अंतर विश्वास आता है और यह भी मालूम हो जाता हैं कि विकेट पर समय कैसे बिताना है| ये हुनर आसानी से नहीं आता हैं, इसे हासिल करने में एक खिलाड़ी को कड़ी मेहनत और लम्बे समय की जरुरत होती हैं|"

टीम इंडिया को शानदार बताते हुए जहीर ने कहा हैं कि, ”भारतीय टीम इस समय दुनिया की सबसे टॉप की टीम है| उनके खेल का स्तर काफी ऊँचा है खासकर कि आईपीएल के आने के बाद से ही| ऐसा इसलिए भी हुआ है क्योंकि वह अपने खिलाड़ियो को कहीं और जाकर खेलने की मंजूरी नहीं देते हैं|अपने खिलाड़ियों को वो आर्थिक संरक्षण भी प्रदान करते हैं|"

 
 

By Pooja Soni - 22 Jan, 2019

    Share Via