सचिन तेंदुलकर ने अपने बचपन के दोस्त विनोद कांबली को 47वे जन्मदिन के अवसर पर दी बधाई

सचिन तेंदुलकर ने अपने बचपन के दोस्त विनोद कांबली को 47वे जन्मदिन के अवसर पर दी बधाई

भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने बचपन के दोस्त और पूर्व भारतीय खिलाड़ी विनोद कांबली को उनके 47वे जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी हैं|

तेंदुलकर ने कांबली के साथ ट्विटर पर आखिरी साल के क्रिसमस के जश्न की तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाये दी हैं| तेंदुलकर पिछले साल कांबली के जन्मदिन पर उनके साथ मौजूद थे| जिसके बाद उन्होंने उनके जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अपलोड की थी| 

हाल ही में ये दोनों अपने बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे, जिनका 1 जनवरी 2019 को मुंबई में निधन हो गया था| कांबली ने अपने 9 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के दौरान 17 टेस्ट और 104 एकदिवसीय मैच खेले थे,|

 
 

By Pooja Soni - 18 Jan, 2019

    Share Via