https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
डायना एडुलजी ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को विश्व कप 2019 से बाहर करने दिए संकेत

डायना एडुलजी ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को विश्व कप 2019 से बाहर करने दिए संकेत

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल

करण जौहर के शो पर की गई कथित विवादित टिप्पणियों का हर्जाना हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को विश्व कप 2019 से बाहर होकर भरना पड़ सकता हैं|

ये संकेत और किसी ने नहीं बल्कि प्रशासकों की समिति (CoA) की सदस्य और पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर डायना एडुलजी ने दिए हैं| दरअसल, शुक्रवार को डायना की सिफारिश के बाद ही पांड्या और राहुल को आगे की किसी भी कार्यवाही से पहले तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया हैं| ये सिफारिश करने से पहले इडुल्जी ने कानूनी सलाह भी ली थी|

और अब एडुलजी ने संकेत दिया है कि हालिया घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पांड्या और राहुल के 2019 विश्व कप की योजनाओ से भी बाहर हो सकते हैं|

पूर्व भारतीय महिला टीम की कप्तान ने स्पष्ट कहा हैं कि दोनों को अपमानजनक टिप्पणी और भारतीय क्रिकेट के लिए अपमानित करने के लिए आसानी से बख्शा नहीं जायेगा|

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार एडुलजी ने कहा हैं कि, “कोई भी खेल से बड़ा नहीं है, कोई भी संस्था से बड़ा नहीं है| एक आचार संहिता है, अनुबंधों में इन चीजों का उल्लेख किया गया है| आपको इन नियमों और कानूनों का पालन करने की आवश्यकता है| हर खिलाड़ी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए| इस तरह की कच्ची जबानो ने बीसीसीआई को बुरा नाम दिया हैं और हमें इसे सुधारना होगा|बेशक, हम (उन्हें वापस बुला रहे हैं)| उन्हें वापस लौटना होगा; वे ऑस्ट्रेलिया में वह क्या करेंगे? वे छुट्टी मनाने नहीं गए हैं| उन्हें निलंबित कर दिया गया है|"

जब उनसे यह पूछा गया कि क्या दोनों खिलाड़ी 30 मई से शुरूहोने वाले वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे? तो इसके जवाब में एडुलजी ने कहा कि, "ऐसा हो सकता है|"
 

 
 

By Pooja Soni - 12 Jan, 2019

    Share Via