देखिये - रिद्धिमान साहा ने बताया अभिनेत्री सारा अली खान की नई प्रतिद्वंदी का नाम

सारा अली खान | Getty

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' बॉक्स ऑफिस पर बहुत अधिक सफलता हासिल कर रही है| 

फिल्म को समीक्षकों द्वारा काफी सराहा भी गया है और इसके साथ ही एक अच्छा सामाजिक संदेश भी दिया गया हैं| इस फिल्म में नई अभिनेत्री सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं जिन्हें मुख्य भूमिका में रणवीर के साथ अभिनय करते हुए देखा जा सकता हैं| भले ही यह उनकी दूसरी फिल्म ही क्यों न हो, लेकिन सारा ने अपने शानदार अभिनय कौशल के साथ प्रशंसकों का दिल जीत लिया हैं|

हालांकि, भारतीय टेस्ट विकेटकीपर रिद्धिमान साहा का मानना है कि सारा को अपनी कड़ी प्रतिद्वंदी मिल गई हैं| 34 वर्षीय ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया हैं, जहाँ उन्होंने इस  प्रतिद्वंदी को नई नायिका नाम दिया हैं| हैरानी की बात यह है कि सारा की ये प्रतिद्वंदी  और कोई नहीं बल्कि उनकी बेटी अनवी है जो टेलीविजन सेट के सामने सिम्बा की धुन पर थिरकती हुई नज़र आ रही हैं| 

साहा की छोटी सी बेटी को 'सिम्बा' के गीत 'आला रे आला' पर डांस करते हुए देखा जा सकता हैं| साहा ने ट्वीट में करण जौहर और उनके प्रोडक्शन हाउस धर्मा मूवीज को भी टैग किया हैं| उनका ये ट्वीट यहाँ देखा भी जा सकता हैं-

 
 

By Pooja Soni - 09 Jan, 2019

    Share Via