विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत के बाद इस तरह कर रहे हैं मज़े

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा | Getty

ऑस्ट्रेलिया में भारत की पहली टेस्ट सीरीज जीत के बाद एक बार फिर से भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने इंटरनेट पर अपना जादू बिखेर दिया हैं|

इससे पहले टीम इंडिया की जीत के बाद अनुष्का शर्मा भी पति विराट कोहली के साथ जश्न मानाने के लिए सिडनी के मैदान पर उतर आई थी| और मानो लग रहा हैं जश्न मानाने का ये माहौल अभी भी समाप्त नहीं हुआ हैं, आखिर ऐसा हो भी क्यों न, आखिर भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में विजय जो हासिल की हैं| 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिसमे कोहली को अनुष्का को केक खिलाते हुए देखा जा सकता हैं, जहाँ एक बार फिर से ये कपल इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे हैं|  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Celebration Post Winning A Historic Game Is Mandatory #viratkohli with his Gorgeous wife #anushkasharma

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया हैं| भारत की टेस्ट सीरीज के साथ ही कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं| सीरीज जीत के बाद से कोहली और अनुष्का कुछ क्वॉलिटी समय बिता रहे हैं| 

अनुष्का शर्मा ने सोमवार को भी इंस्टाग्राम पर विराट कोहली और टीम की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी थी| वही विराट ने श्रृंखला जीत को आने वाली चीजों के लिए एक बड़ा कदम करार दिया था|

 
 

By Pooja Soni - 08 Jan, 2019

    Share Via