https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/
मुंबई इंडियंस में युवराज सिंह के स्वागत से अभिनेता रणवीर सिंह हुए उत्साहित

मुंबई इंडियंस में युवराज सिंह के स्वागत से अभिनेता रणवीर सिंह हुए उत्साहित

युवराज सिंह मुंबई इंडियंस जर्सी में | MI Twitter

आईपीएल की नीलामी में आखिरी पल में ऑलराउंडर युवराज सिंह को खरीदने वाले मुंबई इंडियंस ने अपने प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर ला दी हैं| 

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, जो नियमित रूप से क्रिकेट मैचों को फॉलो करते हैं, मुंबई के इस चुनाव के बारे में उत्साहित थे| जिसकी ख़ुशी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से व्यक्त की हैं| 37 वर्षीय पंजाब के इस क्रिकेटर ने इसके पहले किंग्स इलेवन पंजाब, पुणे वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया था| 2018 के सीजन में, वह पंजाब में अपनी घरेलू टीम में वापस चले गए थे| हालांकि, एक विनाशकारी सीजन ने उन्हें नीलामी पूल में फिर से उतारा हैं| वह केवल आठ खेलों में 65 रन बनाने में ही सफल हुई थे, जो कि काफी निराशाजनक था|

पिछले साल युवराज का बेस प्राइस 2 करोड़ रूपए था और इस साल उनका बेस प्राइस घटकर 1 करोड़ रूपए हो गया था| फिर भी, जब नीलामी के पहले दौर में उसका नाम सामने आया तो वह खरीदे नहीं गए, जो वास्तव में चिंता का कारण था| हालांकि, नीलामी के आखिरी दौर में उनका नाम फिर से लिया गया था और तब मुंबई इंडियंस ने उनका चुनाव करने का फैसला किया| उन्होंने युवी को उनके अपने बेस प्राइस में ही खरीदा और इस प्रकार उनकी टीम में और अधिक शामिल हो गई|

मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी इस करार से खुश थे और मुंबई इंडियंस के नीलामी के इतिहास में इसे सबसे बड़ा सौदा भी बताया| उन्हें प्राप्त करने के बाद, फ्रेंचाइजी ने ट्वीट के माध्यम से युवी का विशेष स्वागत किया| जिसके बाद बॉलीवुड एक्टर ने भी इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की|
 
 

 
 

By Pooja Soni - 20 Dec, 2018

    Share Via