IPL AUCTION 2019: जयपुर में आज सजेगी खिलाड़ियों की मंडी, दोपहर 3 से बजे शुरू होगी नीलामी

आईपीएल 2019 नीलामी।

आईपीएल 2019 के लिए नीलामी की प्रक्रिया आज होगी| आज होने वाली इस नीलामी में कुल 350  खिलाड़ियों की बोली लगेगी जिसमे 228 भारतीय खिलाडी होंगे| इस नीलामी में आईपीएल की 8  फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की बोली लगाएंगी| 

आपको बता दे कि कुल 1003  खिलाड़ियों ने अपने नाम आईपीएल के लिए दिए थे, जिनमे से 346 खिलाड़ियों का नाम नीलामी के लिए चुना गया,जिंनमे  बाद में 4 और नाम जोड़े गए|

इस नीलामी में कुल 119  कैप्ड, 229 अनकैप्ड और 2 एसोसिएट देशो के खिलाड़ियों पर बोली लगेगी|
आपको बता दे कि सबसे अधिक बेस कीमत(2 करोड़) में 10 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमे एक भी भारतीय नहीं है|

भारत की ओर से सबसे अधिक बेस प्राइस वाले खिलाड़ी जयदेव उनादकत हैं जिनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ है| वह इस ब्रेकेट में 10 विदेशी खिलाडि़यों के साथ हैं| वहीं युवराज सिंह| रिद्धिमान साहा, युवराज सिंह, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल एक करोड़ बेस प्राइस ब्रेकेट में है|

बांग्लादेश की ओर से केवल दो ही खिलाड़ी मुश्फिकुर रहमान और महमुद्ललाह इस लिस्ट में शामिल हैं|

आईपीएल 2019 की नीलामी की प्रक्रिया जयपुर में शाम 3 बजे से आयोजित की जाएगी| 
 

    
 

 
 

By Akshit vedyan - 18 Dec, 2018

    Share Via