https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
AUS v IND 2018-19 : एक बार फिर से शून्य पर आउट हुए केएल राहुल का सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक

AUS v IND 2018-19 : एक बार फिर से शून्य पर आउट हुए केएल राहुल का सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक

के एल राहुल | getty

एक बार फिर से टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ के एल राहुल विफल होते हुए नज़र आये| 

जिसके चलते पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी के पहले ओवर में ही राहुल, मिचेल स्टार्क द्वारा आउट हो गए थे| साल 2018 का यह उनका चौथा डक था और इसी के साथ ही प्रशंसकों ने बीसीसीआई को जल्द से जल्द उन्हें टीम से बाहर करने का सुझाव दिया हैं|

शायद राहुल गेंद को छोड़ने या खेलने के लिए अनिश्चित थे| गेंद बल्ले के बाहरी हिस्से से निकली और बेल्स को गिरा डाला और वह आउट हो गए| जिसके बाद भारत सीधे परेशानी में आ गया| ऐसे में राहुल को कप्तान और टीम मैनेजमेंट का समर्थन और लगातार मिल रहे मौके उनकी मदद करने के बजाय परेशानी और बढ़ा भी रहे हैं|

और जब पर्थ टेस्ट के चौथे दिन लक्ष्य का पीछा करते समय राहुल शून्य पर आउट हुए, तो फैंस न सिर्फ राहुल पर बल्कि कप्तान विराट पर भी क्रोधित हुए| ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की चौथी पारी में बिना खाता खोले आउट हुए राहुल का सोशल मीडिया पर जमकर मज़ाक उड़ाया जा रहा हैं| कुछ फैंस ने तो ये तक कह डाला कि राहुल अनुष्का शर्मा की आगामी फिल्म 'जीरो' का प्रमोशन कर रहे हैं, इसलिए शायद विराट ने उन्हें टीम में बनाये रखा हैं| ऐसे ही कुछ और ट्वीट्स यहाँ देखे जा सकते हैं-

 
 

By Pooja Soni - 17 Dec, 2018

    Share Via