साइना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप को शादी की बधाई देते समय सचिन तेंदुलकर ने की गलती और उड़ा मज़ाक

साइना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप

ऐसा लग रहा हैं मानो कि मौजूदा समय में भारत में सेलिब्रिटीज की शादियों का सीजन सा चल रहा हैं|

साल 2018 में देखा गया हैं कि बहुत से सेलेब्रिटी शादी के बंधन में बंधे हैं, फिर चाहे वह बॉलीवुड हो या क्रिकेट| और इस लिस्ट में एक और स्टार कपल शामिल हो गया हैं|

ये कपल देश के दो प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप हैं| हालाँकि साइना-कश्यप का विवाह गलत कारण के लिए सुर्खियों में बना हुआ, जिसके लिए भारतीय दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंदुलकर का धन्यवाद किया जा सकता हैं|

शुक्रवार को, तेंदुलकर ने एक तस्वीर ट्वीट करते हुए साइना और कश्यप को शादी की बधाई दी, ट्वीट किया लेकिन उन्होंने गलती से कश्यप कि बजाय ओलंपिक पदक की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें दुनिया के पूर्व नंबर 1 शटलर श्रीकांत किदंबी को देखा जा सकता हैं और एक बार फिर से सोशल मीडिया पर लोगो को मास्टर ब्लास्टर का मज़ाक उड़ाने का मौका मिल गया| हालाँकि सचिन ने बाद में अपनी गलती का अहसास होने के बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था| 


 

 
 

By Pooja Soni - 15 Dec, 2018

    Share Via