सचिन तेंदुलकर सहित इन खिलाड़ियों ने दी सायना नेहवाल और परुपल्‍ली कश्यप को शादी की शुभकामनाये

सायना नेहवाल अपने साथी बैडमिंटन खिलाड़ी परुपल्‍ली

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल अपने साथी बैडमिंटन खिलाड़ी परुपल्‍ली कश्यप के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं|

पूर्व वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी सायना और कश्यप ने कोर्ट में अपने-अपने घरवालों की अनुपस्तिथि में शादी की| सायना ने कश्यप के साथ अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फ़ैन्स को इसकी जानकारी दी| इसके पहले दोनों ने ही 16 दिसंबर को अपने कुछ ख़ास दोस्तों के लिए एक पार्टी भी आयोजित की थी| साइना की शादी साइबराबाद के रायदुर्गम स्थित घर ओरियोन विला में संपन्न हुई हैं|

शादी में साइना और कश्यप के परिवार के रिश्तेदारों सहित लगभग 40 मेहमान उपस्थित हुए थे| उन्होंने अपनी शादी का समारोह काफी ही साधारण रखा था और इसके बाद वे 16 दिसंबर को रिसेप्शन देंगे| 

अपनी शादी में साइना हल्के नीले रंग के लंहगे और आभूषण पहने हुए काफी सुन्दर नज़र आई| वहीं कश्यप गुलाबी रंग के कुर्ते और सफेद पजामा पहने हुए नज़र आये| साइना ने इसके पहले अक्टूबर में ही अपनी शादी के बारे में जानकारी दी थी|

साइना की शादी की खबर की जानकारी मिलने के बाद से ही इस कपल को सभी की शुभकामनाये मिल रही हैं| भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर सहित वीवीएस लक्ष्मण, सुरेश रैना, अंजुम चोपड़ा, संजय मांजेकर और सनराइज़र्स हैदराबाद ने भी इस कपल की शादी की ढेरो शुभकामनाये दी|
 

 
 

By Pooja Soni - 15 Dec, 2018

    Share Via