युवराज सिंह की पत्नी हैज़ल किच ने गर्भवती होने की खबरों पर दी ये प्रतिक्रिया

 युवराज सिंह और उनकी पत्नी हैज़ल किच | Instagram

क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह और उनकी पत्नी हैज़ल किच काफी चर्चित कपल्स में से एक हैं|

फिल्म बॉडीगार्ड में अपनी भूमिका के लिए मशहूर हेज़ेल लंबे समय से क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी पर और 2 साल पहले ही वे शादी के बंधन में बंधे थे| वे निश्चित रूप से एक बहुत ही अच्छे और प्यारे कपल माने जाते हैं|

इस कपल को हाल ही में ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की शादी में देखा गया था| जहाँ दोनों अपने-अपने संबंधित पोशाक में हमेशा की ही तरह बहुत ही संदुर नज़र आ रहे थे| तब से कुछ रिपोर्टों ने सुझाव दिया है कि ये कपल अपने पहले बच्चे के जन्म की उम्मीद कर रहा हैं| इसके पहले मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार मेहमान शादी के दौरान इस कपल को बधाई दे रहे थे|

जिसके बाद प्रकाशन पिंकविला ने हेज़ेल से संपर्क किया और तब उन्होंने इस बात का खुलासा किया  कि वह गर्भवती नहीं है और कहा कि, "मैं बहुत अच्छी हूँ, लेकिन थोड़ा शर्मिंदा हूँ, क्योंकि हर बार जब भी मेरा थोड़ा सा भी वजन बढ़ाती हैं, तो रिपोर्ट्स में कहा जाता हैं कि मैं गर्भवती हूँ| लगभग तीसरी या चौथी बार ऐसा हुआ हैं| सामान्य जीवन व्यतीत करने की कोशिश करना मुश्किल है|"

खैर, उम्मीद करते हैं कि हेज़ल के इस बयान के बाद सभी अटकले समाप्त हो जाएगी|

 
 

By Pooja Soni - 15 Dec, 2018

    Share Via