सचिन तेंदुलकर ने तमिल सुपरस्टार रजनीकांत को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ और मिला ये जवाब

सचिन तेंदुलकर और तमिल सुपरस्टार | Twitter

जब किसी व्यक्ति की जन्म तिथि 12/12 की तरह अनोखी होती है, तो यह निश्चित रूप से तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के रूप में एक अद्वितीय व्यक्ति की ही हो सकती हैं, जिन्होंने कल यानी कि 12 दिसंबर को अपना 68वा जन्मदिन मनाया|

बुधवार को चेन्नई के सुपरस्टार को दुनिया भर से जन्मदिन की शुभकामनाये मिली| उनकी नवीनतम फिल्म '2.0' पूरी तरह से सुपरहिट रही| अनुभवी अभिनेता ने जन्मदिन की शुभकामनाएं और असंख्य फैंस दवारा फिल्म के आनंद के बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के साथ एक छोटी सी वार्तालाप की और जो सोशल मीडिया काफी चर्चित रही|

तेंदुलकर ने थलाइवा जो कि रजनीकांत का लोकप्रिय नाम हैं, को ट्विटर के माध्यम से उनके जन्मदिन की बधाई दी और बाद में रजनीकांत ने भी महान क्रिकेटर के ट्वीट का जवाब दिया| इस बीच जबकि सचिन के इस ट्वीट को 42,000 से भी अधिक बार पसंद किया और 6,300 से भी ज्यादा लोगो ने इसे रीट्वीट किया| वही रजनीकांत के ट्वीट को लगभग 12,000 बार पसंद किया गया और लगभग 1,900 बार इसे रीट्वीट किया गया|  

 

 
 

By Pooja Soni - 13 Dec, 2018

    Share Via