AUS vs IND 2018-19 : रसेल आर्नोल्ड ने एडीलेड टेस्ट में आश्विन की प्रभावशाली गेंदबाज़ी की प्रशंसा की

 रविचंद्रन अश्विन | Getty

एडीलेड ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के स्पिनरों ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई|

ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों अपनी प्लेइंग इलेवन में एकमात्र स्पिनर के साथ आगे बढ़े| ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के लिए नाथन लियोन को पहले से ही सबसे महान ऑफ स्पिनरों में से एक माना जा रहा है| दूसरी तरफ, रविचंद्रन अश्विन के रिकॉर्ड को सभी बहुत ही अच्छे से जानते हैं|

दोनों ही स्पिनर एक पिच पर प्रभाव पैदा करने में कामयाब रहे, जो कि स्पिन की सहायता करता हैं|नाथन लियोन ने मैच में 8 विकेट लिए, वही दूसरी तरफ, अश्विन के कुल मैच आंकड़े 6/14 9 थे| हालांकि, मैच के पांचवे दिन उनकी गेंदबाजी के संबंध में अश्विन की आलोचना की गई थी|

मैच के आखिरी दिन जब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों ने भारतीय गेंदबाजों को हताश कर दिया था, तो अश्विन बहुत अधिक प्रभाव डालने में नाकाम रहे थे| जब वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे, तो उन्हें दिन की अंतिम गेंद तक विकेट की प्रतीक्षा करनी पड़ी, जहाँ उन्हें जोश हैज़लवुड का विकेट मिला था|   हालांकि, पत्रकार फ्रेडी वाइल्ड ने इस बात पर गौर किया हैं कि अश्विन पूरी तरह से लियोन के बराबर थे|

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "अश्विन के प्रदर्शन की आलोचना काफी कठोर है| उनका औसत  लियोन के समान ही रहा और एक अधिक प्रभावी होल्डिंग गेंदबाज़ भी थे| उनके छह विकेट पांच शीर्ष बल्लेबाज़ों के थे| ऑस्ट्रेलिया में उनके पिछले संघर्ष के बाद, इस मैच ने उन्होंने महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व किया हैं|"

जिसके बाद पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी रसेल आर्नोल्ड, जो अक्सर ट्विटर पर भारतीय प्रशंसकों के खिलाफ मौखिक उपहास में व्यस्त रहे हैं| हालांकि, इस बार उन्होंने एडिलेड ओवल में गेंद के साथ अपने शानदार प्रयास के लिए अश्विन की प्रशंसा की हैं| उन्होंने जोर देते हुए कहा हैं कि कैसे तेज़ गेंदबाज़ो को पर्याप्त आराम देने के लिए अश्विन ने लंबी अवधि में गेंदबाजी की हैं|  

 

 
 

By Pooja Soni - 12 Dec, 2018

    Share Via