AUS v IND 2018-19: राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट आंकड़ों में है यह अनोखा संयोग

राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरुआती दिन अपना 16वा टेस्ट शतक बनाते हुए भारत को मुश्किल घड़ी से बाहर निकाला|

एडिलेड, ओवल में मेहमान टीम के लिए एक अन्य कठिन दिन पर पुजारा का शानदार शतक जीवन दान की तरह था| पुजारा ने अपने 16वें टेस्ट शतक के साथ ही सौरव गांगुली की भी बराबरी कर ली हैं, क्योकि खेल के सबसे लंबे प्रारूप में पूर्व भारतीय कप्तान के नाम भी 16 शतक दर्ज हैं|

पुजारा ने पहली पारी में भारत को मैच में बनाये रखने के लिए गुरुवार को 123 रनो की शानदार पारी खेली और साथ ही उन्होंने 108 पारियो में द्रविड़ के 5000 टेस्ट रनों के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली हैं| और अब दोनों खिलाड़ियों के आंकड़ों में भी अजीब सा संयोग नज़र आ रहा है| पुजारा और द्रविड़ दोनों खिलाड़ियों ने 67 पारियों में 3,000 टेस्ट रन, 84 पारियों में 4,000 टेस्ट रन और 108 पारियों में 5,000 टेस्ट रन पूरे किये हैं|

मैच के पहले दिन भारत का टॉप आर्डर असफल होता हुआ नज़र आया| यहाँ तक कि कप्तान विराट कोहली भी सस्ते में आउट हुए, क्योंकि वह केवल 16 गेंदों में सिर्फ 3 रन ही बना पाए थे| चूंकि भारत ने एक छोर से लगातार विकेट गंवाए, पुजारा ने शानदार भूमिका निभाते हुए, दूसरी तरफ क्रीज को मजबूत बना दिया था, जिससे कि मेहमान टीम की स्तिथि ठीक हो सके और टीम के स्कोर को एक सभ्य 250/9 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई| 236 गेंदों में 7 चौके और 2छक्के की मदद से 123 रन बनाने वाले पुजारा, पेट कमिन्स के हाथो आउट हुए थे|

एक योग्य शतक के साथ, पुजारा की तुलना एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाजी दिग्गज राहुल द्रविड़ से की गई हैं| और वास्तव में कई लोगों ने पुजारा का उनके प्रतिस्थापन के रूप में विचार किया है| हालांकि पुजारा का विदेशी रिकॉर्ड अभी तक दिग्गज खिलाड़ी से मेल नहीं खाता है| लेकिन आँकड़े भी बहुत कुछ बताते हैं|

 
 

By Pooja Soni - 07 Dec, 2018

    Share Via