https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/
AUS v IND 2018-19 : 'मैं ऑस्ट्रेलिया का समर्थन करूँगा, लेकिन भारत एक बहुत अच्छी टीम है' जेम्स फॉक्नर

AUS v IND 2018-19 : 'मैं ऑस्ट्रेलिया का समर्थन करूँगा, लेकिन भारत एक बहुत अच्छी टीम है' जेम्स फॉक्नर

जेम्स फॉक्नर | getty

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेम्स फॉक्नर ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ एक विशेष साक्षात्कार में इस समय के तहत भारत की संभावनाओं के बारे में बात की हैं|
 
फॉक्नर ने कहा हैं कि, "मैं ऑस्ट्रेलिया का समर्थन करना चाहूँगा, लेकिन भारत भी बहुत अच्छी टीम है|" भारतीय कप्तान विराट कोहली घरेलू मैदान और ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा रहे हैं| सभी की नज़रे एक बार फिर से कोहली पर टिकी हुई हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय कप्तान से निपटने के लिए विशेष योजना तैयार कर रही हैं|

कोहली पर टिप्पणी करते हुए,फॉक्नर ने कहा हैं कि, "विराट सुपरस्टार खिलाड़ी है| उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में इतनी शानदार पारियां खेली है| मैं उन्हें केवल शुभकामनाएं ही देना चाहूँगा" फॉक्नर वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात में T10 लीग में मराठा अरेबियंस के लिए खेल रहे हैं|

उन्होंने कहा हैं कि, "मैं खुद को समय दे रहा हूँ| मैं इस T10 लीग को जीतकर घर जाना चाहता हूँ| गर्मी का मजा लेना चाहता हूँ और फिर बिग बैश खेलना चाहता हूँ|  मैं एक समय पर एक फैसला ही लेना  चाहता हूँ|"

फॉक्नर का मानना ​​है कि T10 लीग काफी चुनौतीपूर्ण है और यह प्रशंसकों के बीच बहुत सुर्खियों में भी रहेगा| उन्होंने कहा कि, "यह दिलचस्प है| आइए इसे दो साल और दें, फिर हम देखेंगे| इसके बारे में बहुत सी दिलचस्प चीज़े होगी| प्रशंसकों को इस सबसे छोटे प्रारूप में दिलचस्पी होगी| यह काफी मनोरंजक है|"

फॉक्नर का कहना हैं कि, "ये जैसे चल रहा है वैसे ही चलना चाहिए| हर टीम पावरप्ले को समझ रही है, क्योंकि आपके पास सिर्फ  10 ओवर ही हैं| ये बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए ही आसान नहीं है| मेरी मानसिकता T20 और T10 दोनों में ही समान होती हैं| आपको केवल अपने ऊपर विश्वास रखना होता है| दोनों ही प्रारूप में दबाव रहता है|"
 

 
 

By Pooja Soni - 04 Dec, 2018

    Share Via