सचिन तेंदुलकर ने तेंदुए के साथ शेयर की सेल्फी

गुरुवार को भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने राजस्थान में अपनी मौजूदा यात्रा के दौरान रेगिस्तान में बैठे हुए तेंदुए के साथ की एक सेल्फी शेयर की|

हाल ही में सचिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहे है और उन्हें अपने परिवार के साथ यात्रा करने वाले स्थानों पर भी देखा गया| मौजूदा समय में पूर्व भारतीय क्रिकेटर रेगिस्तान में आराम फरमा रहे एक वाइल्डकैट को देखकर बहुत खुश हुए|

सचिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि, "देखो, मैंने किसे रेगिस्तान में आराम करते हुए खोजा हैं|"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Look who I found relaxing in the desert ???? #LeopardSpotted #RajasthanTales

A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar) on

प्रशंसक भी उनकी ये पोस्ट देखकर काफी उत्साहित हुए और लिटिल मास्टर के ठिकाने के बारे में अनुमान लगाए गए, जो कि राजस्थान में एक पारिवारिक यात्रा का आनंद ले रहे हैं|

इसके एक दिन पहले ही, सचिन ने एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया था| वीडियो में, उन्होंने उल्लेख किया कि वह अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ एक छोटी सी यात्रा पर हैं| यहाँ उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि, "राजस्थान में आप जो भी आतिथ्य अनुभव करते हैं वह हमेशा ही खास होता है| शानदार स्वागत के लिए बहुत बहुत धन्यवाद|"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

The hospitality you experience in Rajasthan is always special. Thank you so much for the warm welcome. #RajasthanTales

A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar) on

 
 

By Pooja Soni - 29 Nov, 2018

    Share Via