अरमान जाफर को गुजरात के खिलाफ मुंबई की रणजी टीम में किया गया शामिल

अरमान जाफर

मुंबई अंडर-23 क्रिकेट टीम की तरफ से सौराष्ट्र के खिलाफ तिहरा शतक बनाने वाले युवा बल्लेबाज अरमान जाफर को गुजरात के खिलाफ मैच के लिए मुंबई की रणजी टीम में शामिल किया गया हैं|

रणजी ट्रॉफी 2018-19 के चौथे चरण में मुंबई और गुजरात के बीच होने होने वाला मुकाबला बुधवार (28 नवंबर) को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा| 20 वर्षीय अरमान ने इसके पहले मुंबई के लिए खेलते हुए साल 2016 में तीन प्रथम श्रेणी के मैच खेले थे|

अरमान पूर्व भारतीय बल्लेबाज और विदर्भ की तरफ से रणजी खेलने वाले वसीम जाफर के भतीजे हैं| मुंबई टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी करेंगे और उसमें अखिल हेरवाडेकर, सिद्धेश लाड, जय बिष्ट और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तरे जैसे नियमित खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं|

रणजी के इस सीजन में मुंबई ने अब तक दो मैच ही खेले हैं, दोनों ही मैच ड्रॉ रहे| मुंबई ग्रुप ए और बी की अंकतालिका में 4 अंकों के साथ 12वें स्थान पर मौजूद हैं| 

मुंबई की रणजी टीम -
श्रेयस अय्यर (कप्तान), धवल कुलकर्णी, सिद्धेश लाड, जय गोकुल बिष्ट, सूर्यकुमार यादव, आदित्य तरे, एकनाथ केरकर, शिवम दुबे, आकाश पार्कर, करश कोठारी, शम्स मुलानी, अखिल हेरवाडेकर, तुषार देशपांडे, रॉयस्टन डायस, अशय सरदेसाई, अरमान जाफर|

 
 

By Pooja Soni - 27 Nov, 2018

    Share Via