वीरेंद्र सहवाग इन तीन अंग्रेजी क्रिकेटरों को एक साथ खेलते हुए देखने की कर रहे हैं प्रतीक्षा

सेहवाग, स्टोक्स, वॉक्स और फॉक्स को साथ में इंग्लैंड के लिए खेलते देखना चाहते है

विश्व क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं और उन्हें कभी भी किसी से कम नहीं माना जाता था|

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी, सहवाग अपनी ट्वीट्स के माध्यम से सभी प्रशंसकों के दिल में अपनी जगह बनाये हुए हैं| उन्होंने अपने कई मज़ेदार और मज़ाकिया ट्वीट से अपने फॉलोवर्स बनाये हैं| पहले T20I में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथो हार का सामना करने के बाद, सहवाग ने माल और सेवा की ओर संकेत किया था| अब एक बार फिर से, 'मुल्तान के सुल्तान' ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम पर अपने विचार व्यक्त किये हैं|

सहवाग ने ट्विटर के माध्यम से विश्व क्रिकेट में तीन खिलाड़ी के नाम को तुकांतवाला करने के बारे में अपने विचार साझा किये हैं और तीन अंग्रेजी क्रिकेटरों की तलाश भी कर ली, जो कि क्रिस वोक्स, बेन फोक्स और बेन स्टोक्स थे| सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "अगर इंग्लैंड ने वोक्स का चुनाव किया था, तो स्टोक्स, फोक्स, वोक्स को देखना अच्छा लगेगा| उस दिन की प्रतीक्षा कर रहे हैं जब ये 3 खिलाड़ी एक साथ खेलेंगे|"

 
 

By Pooja Soni - 24 Nov, 2018

    Share Via