वसीम जाफर रणजी ट्रॉफी में 11,000 बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

वसीम जाफर

बुधवार को अनुभवी बल्लेबाज वसीम जाफर ने रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ शतक बनाते हुए इतिहास रच दिया|

जिसके चलते जाफर ने रणजी ट्रॉफी में 11,000 रन पूरे कर लिए हैं, साथ ही वह ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं| उन्होंने पहली पारी में 153 रन बनाए थे| ये जाफर के प्रथम श्रेणी करियर का 54वां शतक भी है| जाफर ने विदर्भ के कप्तान फैज फजल के साथ दूसरे विकेट के लिए 300 रनो की शानदार साझेदारी की थी|

इसके पहले भी जाफर ही वो बल्लेबाज़ थे, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में 10,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने थे| रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर जाफर के पुराने टीम साथी मुंबई के अमोल मजूमदार मौजूद हैं| मजूमदार ने रणजी में 9,202 रन बनाए हैं| जाफर ने पिछले सीजन में भी विदर्भ को चैंपियन बनाने के लिए कई शानदार पारियां खेली थीं|

विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 529 के स्कोर की घोषणा की थी| विदर्भ की तरफ से कप्तान फैज फजल ने 151, वसीम जाफर 153 और अक्षय वाडकर नाबाद 102 रनो की पारी खेलते हुए शानदार शतक बनाये|

जाफर की पारी की समाप्ति रनआउट से हुई| जिसके जवाब में बड़ौदा ने स्टंप्स तक 14 ओवर में बिना किसी नुकसान के 41 रन बनाये थे| कप्तान केदार देवधर और आदित्य वाघमोरे क्रमश: 20-20 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं|

 
 

By Pooja Soni - 22 Nov, 2018

    Share Via