हरभजन सिंह ने नेहा धूपिया और अंगद बेदी का 'बेबी क्लब' में किया स्वागत

नेहा धूपिया और अंगद बेदी

नेहा धूपिया और अंगद बेदी भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे ज्यादा चर्चित कपल्स में से एक हैं|

मई 2018 में, दोनों ने अचनाक शादी करते हुए सभी आश्चर्य कर दिया था| अंगद, पूर्व भारतीय ऑफ ब्रेक गेंदबाज बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं| दोनो ने ही अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी|  

उसके बाद अगस्त में, अंगद ने एक बार फिर से एक तस्वीर पोस्ट करते हुए सभी फैंस को चौका दिया था, जिसमे उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी नेहा गर्भवती है| तस्वीर में, 38 वर्षीय नेहा को 'बेबी बम्प' के साथ देखा गया था| और अब नवीनतम खुलासे से यह पता चला है कि इस कपल के घर एक बच्ची ने जन्म लिया हैं| 

जिसके बाद से दोनों को ही देश के हर कोने से शुभकामनाएं ही मिल रही हैं| इस बीच, भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी इस शुभ अवसर पर नेहा और अंगद को बधाई दी| और क्लब में उनका स्वागत भी किया|  

 
 

By Pooja Soni - 19 Nov, 2018

    Share Via