https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/
पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज़ तिलकरत्ने दिलशान ने रखा श्रीलंकाई राजनीति में कदम

पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज़ तिलकरत्ने दिलशान ने रखा श्रीलंकाई राजनीति में कदम

तिलकरत्ने दिलशान | Twitter

पूर्व श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज़ तिलकरत्ने दिलशान ने क्रिकेट के बाद अब राजनीति में अपना हाथ आजमाने का फैसला किया है| जिसके चलते दिलशान ने पूर्व राष्ट्रपति महिन्द्रा राजपक्षे की पार्टी में शामिल होने का फैसला किया हैं| राजपक्षे द्वारा बनाई गई उनकी नई पार्टी श्रीलंका पीपुल्स फ्रंट पार्टी (SPFP) से दिलशान जुड़े हैं|

मौजूदा समय में श्रीलंका की राजनीति में काफी उथल-पुथल का मौहोल बना हुआ हैं|  26 अक्टूबर को ही राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई थी|

बुधवार (14 नवंबर) को संसद ने विवादित तौर नियुक्त प्रधानमंत्री महिन्द्रा राजपक्षे सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया हैं| पार्टी से जुड़ने पर पूर्व श्रीलंकन कप्तान ने फिलहाल कुछ भी नहीं कहा है| लेकिन पार्टी ने दिलशान की तस्वीर पोस्ट कर उनके पार्टी से जुड़ने की जानकारी दी है|

साल 2016 में दिलशान ने अन्तर्राष्टीय क्रिकेट से संन्यास लिया था| श्रीलंका के लिए उन्होंने 87 टेस्ट में 40.98 की औसत से 5492 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 194 रन रहा है| 330 वनडे मैचों में दिलशान ने 10290 रन बनाये हैं| वही वनडे में उन्होंने कुल 22 शतक बनाए है|

 

 
 

By Pooja Soni - 15 Nov, 2018

    Share Via