वसीम अकरम की पत्नी शनैरा ने पति की ट्विटर पोस्ट पर खींची उनकी टांग

 वसीम अकरम पत्नी शनैरा के साथ |

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम सोशल मीडिया पर अपने जीवन से सभी नवीनतम अपडेट शेयर करते रहते हैं| 

वह दुनिया के सबसे मनोरंजक और सबसे विचित्र पात्रों में से एक है| हाल ही में, 52 वर्षीय तेज गेंदबाज ने एक दैनिक स्थानीय समाचार पत्र की एक तस्वीर को अपने ट्वीट के माध्यम से शेयर की थी, जहाँ  उन्होंने काफी गलती की थी|

उर्दू पेपर ने कराची के महापौर वसीम अख्तर के बजाय गलती से बाएं हाथ के गेंदबाज़ की तस्वीर छाप दी थी| यह भ्रम एक बड़ी गलती बन गई और अकरम ने भी उस गलती को पकड़ लिया| हालांकि, उन्होंने इसे एक मज़ाकिया नदाज़ में लिया और तुरंत ही उसे ट्विटर पर पोस्ट भी कर दिया|

वसीम अकरम की पत्नी शनैरा अपनी मज़ाकिया टिप्पणी के लिए जानी जाती हैं, कि वह अपने पति की टांग खींचती हैं| ये पांच साल से एक साथ रह रहा हैं और उनके तीन बच्चे भी हैं| ऐसे में शनैरा इस अवसर को हाथ से जाने नहीं देना चाहती थी और एक हास्य शैली में अकरम के ट्वीट को जवाब दिया| उन्होंने मोरंजक अंदाज़ में अपने पति से सवाल किया कि क्या वह फिर से कराची के मेयर थे| इसके अलावा, उन्होंने उनकी टांग खींचते हुए पूछा कि क्यों पत्नियों को हमेशा ये चीज़े आखिर में पता चलती हैं|  


 

 
 

By Pooja Soni - 14 Nov, 2018

    Share Via