राजीव शुक्ला के अनुसार विराट कोहली के बयान को सही संदर्भ में लिया जाना चाहिए

 विराट कोहली

हाल के कुछ दिन विराट कोहली के लिए ख़ुशी से व्यतीत नहीं हो रहे है| जिसके चलते उनकी भारत छोड़ो टिप्पणी को लेकिन उनकी काफी आलोचना की जा रही हैं| हालाँकि आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने इस मामले में कप्तान विराट का समर्थन किया हैं|

विराट कोहली की आधिकारिक एप्लीकेशन पर अपनी टिप्पणियों के लिए आलोचनाओं का सामना करने के बाद, विराट ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट पर लिखा कि वह ट्रोल होने या ट्रोलिंग करने वाले व्यक्ति नहीं है और हमेशा 'पसंद की स्वतंत्रता' में विश्वास करते हैं|

The Quint से बात करते हुए राजीव शुक्ला ने महसूस किया हैं कि विराट कोहली को अनावश्यक रूप से विवाद में खींचा है और उनका बयान सही संदर्भ में लिया जाना चाहिए| उन्होंने यह भी बताया हैं कि क्रिकेट खिलाड़ी राष्ट्रवाद के मामले में बात कर रहे थे, कि हर किसी को टीम इंडिया का समर्थन करना चाहिए|
 
उन्होंने कहा हैं कि, "जहां तक कि ​​विराट कोहली के बयान का सवाल है, मुझे लगता है कि इसे सही परिप्रेक्ष्य में लिया जाना चाहिए| उन्हें राष्ट्रवाद के संदर्भ में बात करनी होगी, कि आपको टीम इंडिया का समर्थन करना चाहिए| हालांकि, व्यक्ति अन्य देशों के खिलाड़ियों के प्रशंसक भी हो सकते हैं, लेकिन कोहली का बयान सही संदर्भ में देखा जाना चाहिए| इसे अनावश्यक रूप से विवादों में नहीं खींचा जाना चाहिए|"

 
 

By Pooja Soni - 09 Nov, 2018

    Share Via