ट्विटर यूज़र्स ने विराट कोहली की दीवाली पोस्ट में भी उन्हें 'भारत छोडो' बयान के लिए नहीं बक्शा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा  | Twitter

भारतीय कप्तान विराट कोहली निस्संदेह सबसे महान क्रिकेटरों में से एक है| 

पुणे में अपने पहले करवाचौथ को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मनाने के बाद भी उनके पास एक सभ्य समय रहा और उन्होंने 5 नवंबर को उन्होंने अपना 30वां जन्मदिन भी मनाया| हालांकि, पिछले कुछ दिन विराट के लिए कुछ खास यादगार नहीं रहे हैं|

30 वर्षीय ने हाल ही में अपनी एक नई एप्लीकेशन रिलीज़ की, जहां उन्हें गंभीर रूप से एक प्रशंसक की आलोचना का सामना करना पड़ा| उस प्रशंसक ने उल्लेख किया कि कोहली की बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं है और उन्हें भारतीय बल्लेबाज़ों से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई और अंग्रेजी बल्लेबाज ज्यादा पसंद हैं| उस प्रशंसक की टिप्पणियों से दिल्ली का ये क्रिकेटर काफी नाराज़ हुआ और उन्होंने उस व्यक्ति से कहा की अगर उन्हें अपने देशवासी पसंद नहीं हैं, तो वे भारत छोड़ दे|

उसके बाद, विराट को देश के हर कोने से आलोचना का सामना करना पड़ रहा हैं, हालांकि उनमें से कुछ क्रिकेट खिलाड़ी के समर्थन में सामने भी आये| सभी आलोचनाओं के बाद, विराट ने आख़िरकार इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी और कहा कि वह 'पसंद की आजादी' में विश्वास रखते है| वह वर्तमान में एक ब्रेक ले रहे है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तीन मैचों की T20I सीरीज में वापसी करेंगे, जो कि 21 नवंबर से शुरू होगी|

मौजूदा समय में भारत में उत्सव का मौसम चल रहा है और दो दिन पहले 7 नवंबर को, पूरे देश में 'दिवाली' का त्यौहार मनाया गया| इस शुभ अवसर पर, भारतीय कप्तान ने भी ट्विटर पर अपने सभी प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाये दी| उन्होंने अपने संदेश के साथ अपनी पत्नी अनुष्का के साथ एक खूबसूरत सी तस्वीर भी पोस्ट की|

लेकिन इस बीच ट्विटर यूज़र्स को उनका ये ट्वीट कुछ खासा पसंद नहीं आया| जिसके बाद उन्होंने विराट की 'भारत छोड़ो' टिप्पणी को आड़े लेते हुए उनकी आलोचना की|

 

 
 

By Pooja Soni - 09 Nov, 2018

    Share Via