पीसीबी ने रोहित शर्मा को T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने पर दी बधाई

रोहित शर्मा | AP

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं|

रोहित ने लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के विरुद्ध दूसरे T20 मुकाबले में ये कारनामा किया हैं| रोहित ने अपनी पारी के दौरान 11 रन बनाते ही टीम इंडिया के लिए T20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे|

rरोहित ने अब तक 86 मैचों में 2203 रन बनाये हैं| उन्होंने मैच में 61 गेंदों में 111 रनो की नाबाद शतकीय पारी के दौरान आठ चौके और सात छक्के ही लगाए हैं|

उनसे पहले भारत के के नियमित कप्तान विराट कोहली ने T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज थे| रोहित से पहले विराट (2102), सुरेश रैना (1605), महेंद्र सिंह धोनी (1487) और युवराज सिंह (1177) ने भी T20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं| शिखर धवन भी भारत की तरफ से 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो चुके हैं|

इस बीच, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने सलामी बल्लेबाज की इस उपलब्धि पर ट्वीट करते हुए उनकी प्रशंसा की हैं|

इसी को जारी रखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी रोहित शर्मा को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए ट्वीट किया | 

 
 

By Pooja Soni - 08 Nov, 2018

    Share Via