शिखर धवन के बधाई संदेश पर सानिया मिर्ज़ा ने दी अपनी प्रतिक्रिया

 सानिया मिर्जा और शोएब मलिक

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और अनुभवी पाकिस्तानी ऑलराउंड क्रिकेटर शोएब मलिक 30 अक्टूबर मंगलवार को अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने |

इस खुशखबरी के बाद, इस कपल को दुनिया के हर कोने से बधाई संदेश ही मिल रही हैं| अनुभवी पाकिस्तानी खिलाड़ी मलिक ने भी ट्वीट के माध्यम से अपनी ये ख़ुशी शेयर की हैं, जिसमें उनका उत्साह साफ़ देखा जा सकता हैं|  

बाद में, इस कपल ने अपने बेटे का नाम इज़हान मिर्जा मलिक रखा| जिसका मतलब अरबी में समर्पण या आज्ञापालन (भगवान में) है| अलग-अलग सीमा पार के ये दो खिलाड़ी 12 अप्रैल, 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे और उसके बाद उन्हें गंभीर आलोचना प्राप्त हुई थी| हालांकि, उन्होंने हर संभव मुश्किलों का सामना किया और इससे उनके रिश्ते और भी मज़बूत हो गए| 

इस बीच, भारतीय सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने अपने इस खुशहाल समय के लिए इस कपल को बधाई दी| बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इज़हान को भी अपना आशीर्वाद दिया| सानिया ने भी धवन के इस संदेश को देखने क बाद तुरंत ही इसका जवाब देते हुए उनका धन्यवाद दिया|  

 

 
 

By Pooja Soni - 06 Nov, 2018

    Share Via