https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/
शोएब अख्तर ने स्वीकारा कि विराट कोहली हैं आधुनिक युग के ब्रैडमैन

शोएब अख्तर ने स्वीकारा कि विराट कोहली हैं आधुनिक युग के ब्रैडमैन

शोएब अख्तर

भारतीय कप्तान विराट कोहली मौजूदा समय में बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं| 

जिसके चलते वह लगातार रनो की बरसात कर रहे हैं और एक दूसरे दिन कोई न कोई रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं| और यह सब उनके लिए कुछ ज्यादा ही आसान सा नज़र आ रहा हैं| उन लोगो के लिए ये बात जानना कोई आश्चर्य की बात नहीं हैं, जो उन्हें पहले से ही आधुनिक समय के मास्टरो मानते हैं और अब वे उन्हें आधुनिक समय के ब्रैडमैन के रूप सम्बोधित कर रहे हैं और पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी उन विशेषज्ञों के इन विचारों से सहमत हैं|

हाल ही में आजतक से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने भी कहा था कि, "विराट 10 साल तक और खेल सकते है और अधिकांश टेस्ट और वनडे रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं|"

शोएब ने ट्विटर पर इंडिया टुडे ग्रुप के विक्रांत गुप्ता के साथ बात करते हुए अपना दृष्टिकोण भी सामने रखा| पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर को कोई संदेह नहीं है कि अगर कोहली एक और दशक के लिए खेल सकते हैं, तो वह सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें फिट रहने की जरूरत है|

अख्तर ने जवाब देते हुए कहा कि,  "इस बारे में कोई संदेह नहीं है कि अगर विराट लंबे समय तक फिट रहते है तो वह सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे|" हालांकि गुप्ता ने कहा हैं कि क्रॉस-युग की तुलना करना उचित नहीं है, लेकिन महान डोनाल्ड ब्रैडमैन के आधुनिक संस्करण के रूप में विराट को समझा जा सकता हैं|  उन्होंने कहा कि, "हां शोएब| युग की तुलना नहीं करनी चाहिए, लेकिन वह आधुनिक युग के ब्रैडमैन है|"

अख्तर ने भी उनकी इस बात स्वीकार करते हुए कहा कि यह ऐसा कुछ है जिसमे उन्हें कोई संदेह नहीं हैं और वास्तव में, इस पर सवाल करने का कोई दायरा भी नहीं है| उन्होंने कहा कि, "बेशक इसके बारे में उनके पास कोई सवाल नहीं है|"

 

 

 

 
 

By Pooja Soni - 03 Nov, 2018

    Share Via