सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली के साथ टीएमजीए कैंप से पहले कोच रमाकांत आचरेकर से मिलने पहुंचे

सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली | Instagram

भारतीय सचिन तेंदुलकर और उनके बचपन के दोस्त विनोद कांबली अपने नए क्रिकेट उद्यम की शुरुआत से पहले अपने प्यारे कोच रमाकांत आचरेकर से मिलने पहुंचे|

तेंदुलकर ने इंग्लिश क्रिकेट काउंटी क्लब मिडलसेक्स के साथ अपना नया सहयोग शुरू किया है जिसका नाम तेंदुलकर मिडिलसेक्स ग्लोबल एकेडमी रखा है| लिटिल मास्टर अपने पूर्व बल्लेबाजी साथी विनोद कांबली के साथ अपने कोच आचरेकर से आशीर्वाद से लेने के लिए उनसे मुलाकात करने पहुंचे|

तेंदुलकर ने इसकी कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर पर पोस्ट भी की हैं| टीएमजीए कोचिंग और प्रतिभा स्पॉटिंग शिविर डीवाई पाटिल स्टेडियम में 1 नवंबर से 4 नवंबर के बीच शुरू होगा, जबकि एमआईजी क्लब में शिविर 6 नवंबर से 9 नवंबर को आयोजित किया जाएगा|  

प्रतिभा स्पॉटिंग शिविर में 7 से 17 और 13 से 18.वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को शामिल किया जाएगा| मुंबई के बाद, ये  शिविर12 नवंबर से 15 नवंबर और 17 नवंबर से 20 नवंबर तक पुणे में आयोजि किया जाएगा|

 

 
 

By Pooja Soni - 01 Nov, 2018

    Share Via