https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/
IND v WI 2018 : एमएस धोनी की तेज़तर्रार स्टंपिंग देख फैंस हुए हैरान

IND v WI 2018 : एमएस धोनी की तेज़तर्रार स्टंपिंग देख फैंस हुए हैरान

एमएस धोनी और केमो पॉल | Twitter

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को चयनकर्ताओं ने विंडीज और ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला के लिए T20 टीम में जगह नहीं दी हैं|

अपनी बढ़ती उम्र के बावजूद, उनके नेतृत्व करने की क्षमता और त्वरित विकेटकीपिंग करने के कौशल को बरकरार रखे हुए हैं| सोमवार को मुंबई में विंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे एकदिवसीय मैच में, एमएस धोनी ने विंडीज़ खिलाड़ी केमो पॉल को केवल 0.08 सेकेंड में ही गिल्लियां उड़ाते हुए उन्हें आउट कर डाला| यहाँ तक कि उनकी ये स्टंपिंग इतनी त्वरित थी, कि गेंदबाज रविंद्र जडेजा को भी ये लगा कि बल्लेबाज आउट नहीं हुआ हैं| हालांकि, स्टंपिंग के बाद एमएस धोनी के चेहरे पर मुस्कराहट देख रविंद्र जडेजा को पता चल गया कि उन्हें अपना विकेट मिल गया|

यह घटना 28वें ओवर (27.5) में हुई थी जब केमो पॉल 19 रन बनाते हुए क्रीज पर ही मौजूद थे| गेंद बल्लेबाज से दूर टर्न हो रही थी, जो इसे खेलने में नाकाम रहे| उनकी क्रीज और केमो पॉल से थोड़ी सी आगे बढ़ने में परेशानी महसूस हुई, क्योंकि उन्हें शुरुआत से ही पता था कि धोनी ने उनका विकेट लिया हैं| धोनी के इस शानदार प्रदर्शन का एक वीडियो एक प्रशंसक ने शेयर भी किया हैं| 

मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 153 रनो पर ही  ऑलआउट कर 224 रनों के विशाल अंतर से जीत हासिल कर ली| जिसके चलते टीम इंडिया ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली हैं|

 

 

 
 

By Pooja Soni - 30 Oct, 2018

    Share Via