IND v WI 2018 : विराट कोहली की खास उपलब्धि पर डेनियल व्याट ने किया बहुत ही उचित ट्वीट

विराट कोहली |AFP

विराट कोहली ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया हैं कि वे आधुनिक युग के महान खिलाड़ी हैं|  

बुधवार (24 अक्टूबर) विशाखापत्‍तनम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने 129 गेंदों में नाबाद 157 रनो की शानदार पारी खेली हैं| अपनी इस तूफानी पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और 4 छक्‍के भी लगाए|

इस मुकाबले में कोहली ने 10 हजार रन पूरे करने के अलावा और भी बहुत से अन्‍य रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं| प्रशंसकों की दुनिया और क्रिकेट बिरादरी आधुनिक समय में खेल के मास्टर की तारीफ करने के लिए पागल सी हो गई हैं|  

अपनी शानदार पारी के बाद, भारतीय कप्तान को दुनिया के सभी कोनों से शुभकामनाएं और प्रशंसाए ही मिल रही हैं| कोहली की तारीफ में आने वाले कई ट्वीट्स में से एक ट्वीट ने कुछ विशेष ही ध्यान आकर्षित किया| यह ट्वीट और किसी का नहीं बल्कि इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट का था|

डेनियल व्याट और विराट कोहली के बीच का रिश्ता बहुत ही खास हैं| व्याट ने कई मौको पर भारतीय कप्तान की खुलेआम सराहना की है और भारतीय कप्तान के उत्साही फोल्लोवेर्स में से एक रही है| आईसीसी वर्ल्ड T20 2014 में कोहली के शानदार प्रदर्शन के बाद, व्याट ने कोहली से शादी करने का प्रस्ताव रखा था| तब से सभी ट्विटर यूज़र की नज़रे इन दो क्रिकेटरों के संबंध पर बनी रहती हैं| 

तब से, कई ऐसे उदाहरण सामने आये हैं, जब व्याट ने विराट कोहली के खेल के लिए प्रति खुले तौर पर अपना आश्चर्य जाहिर किया हैं| और विराट के 10 हजार रन पूरे करने की उपलब्धि पर व्याट ने  उनके लिए एक विशेष ट्वीट किया हैं| उन्होंने अपने इस ट्वीट में इस तथ्य की सराहना की हैं कि कोहली ने 9000 रन से 10000 रन  तक पहुंचने के लिए केवल 11 परियो की ही मदद लीं| व्याट ने ये भी टिप्पणी की हैं कि कोहली के लिए यह बहुत ही आसान था|  

 
 

By Pooja Soni - 25 Oct, 2018

    Share Via