https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/
रशीद खान ने विराट कोहली को भाईजान कह उनके कीर्तिमान की सराहना की

रशीद खान ने विराट कोहली को भाईजान कह उनके कीर्तिमान की सराहना की

विराट कोहली | AFP

विशाखापत्‍तनम में खेला गया सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला टाई रहा| इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 129 गेंद पर नाबाद 157 रनो की शानदार पारी खेलकर टीम के स्‍कोर को 321/6 पर पहुंचाया| जिसके जवाब में वेस्‍टइंडीज के शाई होप 123(134) और शिमरोन हेटमेयर 94(134) ने बड़ी पारी खेलते हुए मैच को टाई करा दिया|

मैन ऑफ द मैच बने कोहली ने बुधवार को खेले इस मुकाबले में एक ख़ास उपलब्धि भी हासिल कर ली हैं| कोहली वनडे में सबसे तेज़ 10,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं| 29 वर्षीय अपनी क्षमता और अपनी रन बनाने की भूख से सभी पीढ़ी को प्रेरित कर रहे हैं| अफ़ग़ानिस्तान के युवा स्पिन के जादूगर राशिद खान भी निश्चित रूप से उन सभी सभी लोगो में शामिल हैं, जो कोहली की क्षमता से प्रेरित हुए हैं| . 

राशिद ने ट्विटर के माध्यम से कोहली को इस उपलब्धि पर बधाई दी हैं| विराट ने इस उपलब्धि को हासिल करते हुए महान खिलाडी सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया हैं, जहाँ उन्होंने सिर्फ 205 परियो में ही 10,000 रन पूरे कर लिए हैं|

वही सचिन ने 259 पारियो में 27 की उम्र में इस उपलब्धि को हासिल किया था| विराट कोहली की इस उपलब्धि के लिए अपने विशेष ट्वीट में, राशिद ने कोहली को भाईजान के रूप में संबोधित किया, जिसे देखकर निश्चित ही रूप से काफी अच्छा लगेगा|   

 
 

By Pooja Soni - 25 Oct, 2018

    Share Via