हरभजन सिंह ने वीरेंद्र सहवाग के जन्मदिन पर उनकी तुलना विव रिचर्ड्स से की

वीरेंद्र सेहवाग, सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह, महान सर विव रिचर्ड्स के साथ

शनिवार को वीरेंद्र सहवाग 40 वर्ष के हो गए हैं, जिसके चलते पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज़ को सोशल मीडिया पर क्रिकेट बिरादरी से ढेरो शुभकामनाये मिल रही हैं| 

सेहवाग के इन शुभचिंतकों में से एक हरभजन सिंह भी थे, जिन्होंने इस अवसर पर सोशल मीडिया पर राज़ करने वाले सहवाग की उचित प्रशंसा की| हरभजन ने ट्विटर के माध्यम से सहवाग की विंडीज़ के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स से तुलना की| 

सहवाग को विश्व क्रिकेट में सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है और वह अपने दिनों में किसी भी गेंदबाजी हमले को खेलने में सक्षम हुआ करते थे| क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, सहवाग ट्विटर पर अपने विचित्र तर्कों और शुभकामनो से एक तूफान सा ले आये थे, जिसके चलते वह जल्द ही सोशल मीडिया सुपरस्टार बन गए|

पूर्व और वर्तमान अन्य भारतीय क्रिकेटरों ने भी सहवाग को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी| सहवाग ने 104 टेस्ट, 251 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 19 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं| और इसी के साथ कई रिकॉर्ड भी तोड़े है| सहवाग भारत के पहले टेस्ट में तिहरा शतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं और वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले खेल के इतिहास में दूसरे खिलाडी हैं|

 

 

 

 

 

 
 

By Pooja Soni - 20 Oct, 2018

    Share Via