आकाश चोपड़ा ने मैदान पर खिलाड़ियों के सुरक्षा आधार को बढ़ाने का किया अनुरोध

आकाश चोपड़ा | twitter

क्रिकेट भारत में एक धर्म की तरह पूजा जाता हैं| यहाँ तक की फैंस क्रिकेटरों को देवताओं के रूप में मानते हैं और उनकी पूजा करते हैं|

मैदान पर उन ग्यारह सदस्यों की ओर ये प्यार अकल्पनीय है| इस मामले में एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे लोकप्रिय क्रिकेटर कई गुना आगे हैं| ये तीनों ही खिलाड़ी बेहद ही प्रसिद्ध है और इनके प्रशंसकों का एक बड़ा आधार हैं| वास्तव में, कुछ प्रशंसकों ने क्रिकेट मैदानों में सुरक्षा का उल्लंघन करते हुए, इन क्रिकेटरों से मिलने के लिए मैदान में उतरते हुए उनके साथ एक सेल्फी तक क्लिक की हैं| हालांकि, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और विश्लेषक आकाश चोपड़ा के अनुसार यह अब चिंता का एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा हैं|

क्रिकेटरों के आस-पास बहुत ही सख्त सुरक्षा रखी जाती हैं| हालांकि, हाल के दिनों में प्रशंसकों को मैदान में क्रिकेटर्स के रहते हुए अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को आमने-सामने देखने का मौका मिला हैं| कई अवसरों पर, प्रशंसकों को एमएस धोनी से मिलने के लिए मैदान में भागते हुए देखा गया हैं| पिछले कुछ दिनों में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं|  

पिछले 15 दिनों में कोहली के साथ ऐसा दो बार हुआ हैं, पहला राजकोट टेस्ट में और दूसरा हैदराबाद टेस्ट में और एक प्रशंसक ने विजय हजारे क्वार्टर फाइनल के दौरान बेंगलुरू में रोहित से मिलने के लिए मैदान में पहुंच गया था| यद्यपि फैंस के ये इरादे और उनकी इच्छाएं खिलाड़ियों को कोई नुकसान नहीं पहुँचाती हैं, लेकिन आकाश का मानना ​​है कि इससे उन्हें संभावित खतरा पैदा हो सकता है|
 
जिसके बाद एक फैन ने आकाश ये इस ट्वीट पर सवाल उठाते हुए कहा कि कैसे कोई खिलाडी अपने फैन के साथ असुरक्षित हो सकता हैं| साथ ही उसने ये भी कहा की क्या आप अपनी दुनिया में उस समूह के भगवन हैं? जिसके बाद आकाश ने उस फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पिच पर हमला करने वाले व्यक्ति के इरादे को आप कैसे जानते हो? और आगे कहा कि अभी तक तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन गारंटी क्या है कि कुछ भी नहीं होगा?

 
 

By Pooja Soni - 16 Oct, 2018

    Share Via