साक्षी धोनी ने शार्दुल ठाकुर को उनके 27वे जन्मदिन के अवसर पर दी बधाई

एम एस धोनी और शार्दुल ठाकुर | AFPपूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने शार्दुल ठाकुर को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी |

हैदराबाद में विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले ठाकुर ने 16 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अपने जन्मदिन का जश्न मनाया| भारत ने विंडीज खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 2-0 से जीत हासिल की, जो कि उनकी 10वीं बार सीधी घरेलू श्रृंखला की जीत हैं|
 
तेज़ गेंदबाज़ शार्दुल भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 294वें खिलाड़ी बने, जब उन्हें हैदराबाद में दूसरे टेस्ट के पहले दिन मुख्य कोच रवि शास्त्री ने अपनी पहली टेस्ट कैप सौंपी| ठाकुर एक आक्रामक तेज गेंदबाज है, जिनके पास गेंद को दाएं हाथ से दूर स्विंग करने की क्षमता है| वह डेक को भी हिट करते हैं और अक्सर बल्लेबाजों को अपनी स्किडी गति से चकमा दे सकते हैं| तेज़ गेंदबाज़ ने खुद को घरेलू सर्किट में मुंबई के गेंदबाजी हमले के अग्रदूत के रूप में स्थापित किया है|

दुर्भाग्यवश, ठाकुर अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ज्यादा कुछ नहीं कर सके, क्योंकि वह अपनी ऊसन्धि की चोट के बाद हैदराबाद में मैच के पहले दिन शुरुआती घंटों में मैदान के बाहर लंगड़ाकर चल रहे थे| फिर भी वह पहली पारी में भारत के लिए बल्लेबाजी करने के लिए बहादुरी से मैदान पर आये| जबकि तेज गेंदबाज अपनी चोट से ठीक हो रहे हैं, ऐसे में साक्षी धोनी ने जन्मदिन के अवसर पर ठाकुर के साथ उनकी सुंदर-सी तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी|  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy Bday!! @shardul_thakur lot’s of joy and happiness to you !!

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

 
 

By Pooja Soni - 16 Oct, 2018

    Share Via