गौतम गंभीर, कुलदीप यादव की उपलब्धियों पर हें बहुत गर्वित

कुलदीप यादव | Getty

कुलदीप यादव बाएं हाथ के साथ स्पिन गेंदबाजी करते समय कलाई का बहुत ही शानदार तरीके से उपयोग करते हैं|

इस चाइनामैन गेंदबाज ने साल 2017 में अपना डेब्यू करने के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से कदम बढ़ाया हैं| वह भारतीय टीम में सभी तीनो प्रारूपों में शामिल हैं और वह टीम का एक अभिन्न अंग बन गए है| कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर को 23 वर्षीय यादव की उपलब्धियों पर बहुत गर्व महसूस होता है|

यादव ने अपने करियर को आकार देने में मदद करने वाले सबसे महत्वपूर्ण शख्स में से एक को ट्विटर  के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी| यादव ने गंभीर के साथ एक तस्वीर भी शेयर की| यादव ने अपने पूर्व कप्तान के लिए बहुत सारी खुशियों के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की और उम्मीद जताई हें कि वह जो कुछ भी करे, उसमें उन्हें सफलता प्राप्त हो|

गंभीर ने भी तुरंत ही यादव की शुभकामनाओ के लिए उनका धन्यवाद किया और उन्हें चैंपियन कहकर पुकारा| उन्होंने आगे लिखा कि कुलदीप नहीं जानते हें कि वह उन्हें उनके करियर में उन्नति करता हुए देख कितने खुश हैं|  

 

 
 

By Pooja Soni - 15 Oct, 2018

    Share Via