भारतीय टीम के ये दो क्रिकेटर्स बनने वाले हैं पिता

रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार | Indian evpress

यदि मुंबई मिरर में छपी एक रिपोर्ट पर विश्वास किया जाए, तो भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं|

रोहित शर्मा जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सीमित ओवरों के बल्लेबजों में से एक हैं, उनकी शादी रितिका सजदेह से तीन साल पहले साल 2015 में हुई थी, लेकिन शादी से पहले दोनों करीब 6 साल से एक दूसरे को जानते थे| अंततः विवाह होने से पहले ये कपल एक रिलेशनशिप में थे, जिसके पहले भी रितिका, रोहित की पर्सनल मैनेजर हुआ करती थी|
 
भुवनेश्वर कुमार ने मेरठ में एक भव्य समारोह में नवंबर साल 2017 में अपनी गर्लफ्रेंड नुपूर नागर से शादी की थी| जिसके बाद ये कपल भी एक नए मेहमान की उम्मीद कर रहा हैं| यह खबर उन दोनों ही खिलाड़ियों के लिए काफी ख़ुशी की बात होगी| जब उनकी टीम इंडिया की प्रतिबद्धताओं की बात आती है, तब उनके सामने एक महत्वपूर्ण वर्ष होता है|

 

 
 

By Pooja Soni - 13 Oct, 2018

    Share Via