सानिया मिर्ज़ा ने पति शोएब मलिक के साथ ऐसे सेलिब्रेट किया अपना बेबी शॉवर

सानिया मिर्ज़ा ओर शोएब मलिक | instagram

इन दिनों सानिया मिर्ज़ा काफी सुर्खियों में रहने लगी हैं, क्योंकि वह जल्द ही पहली बार मां बनने वाली हैं|

हाल ही में मुंबई में सानिया ने अपने पति शोएब मलिक के साथ अपना बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया| जहाँ शोएब ने राजस्थानी थाली का काफी लुफ्त उठाया ओर साथ ही केक काटकर इसे सेलिब्रेट भी किया|

काफी समय से सानिया मीडिया से दूरी बनाये हुई हैं और खुद का पूरा ख़याल रख रही हैं| एशिया कप के दौरान भी वे सोशल मीडिया से बहुत दूर ही थीं| 

पिछली बार जब सानिया ने पार्टी की थी, तो उस दौरान शोएब एशिया कप में खेल रहे थे| लेकिन फिलहाल इस समय वे आराम कर रहे ओर ऐसे मौके पर अपनी पत्नी से मिलने के लिए मुंबई पहुंचे|

सानिया के बेबी शॉवर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं| इन तस्वीरों में साफ़ नज़र आ रहा हैं, कि सानिया और शोएब बैठे हुए हैं और उनके सामने केक रखा है| केक काटने के बाद उन्होंने राजस्थानी थाली का आनद भी लिया|

इस दौरान सानिया के परिवारवाले ओर कुछ खास दोस्त भी वहाँ मौजूद थे| एशिया कप के दौरान पाकिस्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, जिसकी वजह से उन्हें काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा| लेकिन इस दौरान शोएब का प्रदर्शन अच्छा रहा था|

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Amazing couple #shoaibmalik and #saniamirza ????????????

A post shared by BizmaX TV ® (@bizmaxtv) on

 

 
 

By Pooja Soni - 11 Oct, 2018

    Share Via