एहसान खान के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी हैं क्रिकेट के 'राजा'

एहसान खान | getty

हांगकांग के ऑफ स्पिनर एहसान खान के लिए, उनके जीवन का 'मुख्य अध्याय' पहले ही लिखा जा चुका है| हाल ही में संपन्न हुए एशिया कप 2018 में 33 वर्षीय ने महेंद्र सिंह धोनी का विकेट लिया था और उन्हें लगता है कि ये उनके करियर का हाइलाइट है|

ऑफी का कहना है कि धोनी का विकेट लेना कुछ ऐसा है, जिसके बारे में वह एक दिन बहुत ही गर्व के साथ अपने पोते को बताएँगे| इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा हैं कि, "मेरे सपनों में, मैं अक्सर सचिन तेंदुलकर या एमएस धोनी को आउट करने के बारे में सोचता था| मैं सचिन का विकेट नहीं ले सका, लेकिन मैं धोनी का विकेट लेने में कामयाब रहा| यही कारण है कि मैं नीचे झुक गया और सम्मान (पिच करने के लिए) दिया|"

"अगर सचिन भगवान हैं, तो धोनी क्रिकेट के 'राजा' है| मेरे पास अपने करियर पर एक पुस्तक लिखने की योजना है और जब मैं ऐसा करूंगा, तो धोनी उसका मुख्य अध्याय होंगे| मैं इसे अपने पोते को पढ़ कर सुनाऊंगा, क्योंकि जीवन एक परियो की कहानी की तरह है|"

खान ने विकेट लेने वाली गेंद को धोनी को गेंदबाजी करते हुए अपनी विचार प्रक्रिया का खुलासा करते हुए कहा कि, "मैंने स्ट्रैट-ईश सीम के साथ साइड-आर्म एक्शन का उपयोग करने की कोशिश की थी| कुकबुरा गेंद हवा में थोड़ा सा मूव करती हैं, यह हवा के माध्यम से तैरती है और प्रवाहित हो जाती है| एक साल की  कड़ी मेहनत का भुगतान उस पल में हुआ|"

खान का वो पल तब पूरी तरह से पूरा हुआ जब, उन्हें धोनी से कुछ उत्साहजनक सुझाव प्राप्त हुए कि "आपके पास बहुत सारा क्रिकेट बाकी हैं| फिटनेस वह है, जिस पर आपको ध्यान देना चाहिए|"

 
 

By Pooja Soni - 04 Oct, 2018

    Share Via