आखिर क्यों विराट कोहली अनुष्का शर्मा की अलमारी पर मारना चाहते हैं छापा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली,एक सफल क्रिकेटर और कप्तान होने के साथ ही, जहां तक कि ​​स्टाइल स्टेटमेंट का सवाल है, एक ट्रेंडसेटर भी है|

वह अपने नवीनतम परिधानों के लिए और अपने लुक को लेकर काफी सावधानी बरतते हैं| वही फिटनेस को लेकर भी काफी सख्ती बरतते हैं, जिसके चलते उनकी बॉडी एक-दम फिट हैं और उनका बियर्ड लुक भी हमेशा परफेक्ट होता हैं, जो कि उनके लुक में और चार-चढ़ लगा देते हैं| हालाँकि उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी उनसे कम पीछे नहीं है|

30 वर्षीय अभिनेत्री की फिल्म 'सुई धागा' रिलीज़ हो चुकी हैं| वह एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री है और उसे अपने लुक्स का काफी ख्याल भी रखती हैं और इसलिए उन्होंने एक आधुनिक अलमारी को बनवाया हैं| उनके कपड़ों के संग्रह ने कोहली को प्रभावित किया है, इतना ही नहीं साथ ही वह इससे ज्यादा प्रभावित हैं कि वह उनकी इस अलमारी पर छापा मारना चाहते हैं| भारतीय कप्तान ने उनके स्टाइल की भी सराहना की हैं|
  
Vogue India से बात करते हुए विराट ने कहा हैं कि, "मैं अनुष्का की अलमारी पर  छापा मारना चाहूंगा| वह बहुत स्टाइलिश है और वह मेरे स्टाइल का भी बहुत ख्याल रखती हैं| अगर आप सोचते हैं कि वो बहुत ही शांत हैं, तो मेरी अच्छी तरह से क्यूरेटेड कूल लुक के लिए वही ज़िम्मेदार है|"
 

 
 

By Pooja Soni - 28 Sep, 2018

    Share Via