अनुष्का शर्मा की फिल्म "सुई धागा" की रिलीज डेट पर ही विराट कोहली की 'ट्रेलर' होगी रिलीज

विराट कोहली | getty

इंग्लैंड के लंबे दौरे के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया हैं, जिसके चलते  मौजूदा एशिया कप 2018 में टीम इंडिया की कप्तानी सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा को सौंपी गई हैं|

हाल ही में, भारतीय क्रिकेटर विराट को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, उनके बड़े भाई विकास और तीन अन्य लोगों के साथ लंच करते हुए देखा गया था| इसके अलावा, उन्होंने एशिया कप के फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए कुछ दिन पहले पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जीत के बाद टीम इंडिया को बधाई भी दी थी| दुबई में आज यानी कि 25 सितम्बर को टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला करना हैं और इस दौरान विराट की नज़रे टीम पर ही टिकी होगी|

इस बीच, विराट फिल्मों में अपना डेब्यू करने के लिए भी तैयार है| कुछ दिन पहले ही, उनकी डेब्यू फिल्म 'ट्रेलर' का एक पोस्टर काफी वायरल हुआ हैं| इस फिल्म की रिलीज की तारीख 28 सितंबर है| संयोग से, अनुष्का शर्मा की फिल्म "सुई धागा" भी उसी तारीख को रिलीज होने वाली है| इसलिए, अनुष्का और विराट की फिल्म के बीच एक मुकाबले का अनुमान लगाया गया है|

इसके बावजूद, कप्तान विराट अपने नए व्यापार के बारे में बहुत ही उत्सुक हैं| उन्होंने ट्विटर पर फिल्म के ट्रेलर का एक वीडियो पोस्ट भी किया हैं| इसके अलावा, उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा हैं कि, "10 साल बाद एक और डेब्यू, इंतजार नहीं कर सकता|"

 
 

By Pooja Soni - 25 Sep, 2018

    Share Via