ईशान किशन के शतक की बदौलत झारखंड ने असम को 8 विकेट से दी मात

ईशान किशन | getty

विजय हज़ारे ट्रॉफी 2018-19 के पांचवे दिन ईशान किशन की शतकीय पारी की बदौलत झारखंड ने असम को 8 विकेट से करारी मात दी|

इसके बाद दूसरे मुकाबले में गुजरात ने त्रिपुरा को 74 रनों से मात दी| इसी तरह से तीसरे मैच में सेना की टीम ने हरियाणा को 5 विकेट से मात दी| सेना के लिए नकुल वर्मा अपना शतक बनाने से सिर्फ 5 रनो से चूक गए|

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए असम ने 50 ओवरों में सिबशंकर रॉय 46(78), वसीकुर रहमान 43(64) और रोमारियो शर्मा 42(32) की पारियों की बदौलत 221/9 रन बनाए थे| जिसके बाद झारखंड के लिए ईशान किशन 139(91) ने शतकीय पारी खेलते हुए मैच को एकतरफा कर दिया था| आनंद सिंह 58(63) ने भी झारखंड के लिए अर्धशतकीय पारी खेली थी| दोनों सलामी बल्‍लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी की थी| जिसकी बदौलत 31 ओवरों में ही झारखंड ने मैच को अपने नाम कर लिया था| 

वही गुजरात के लिए रुजुल भट ने 78 गेंद पर 62 रनो की शानदार पारी खेली और प्रियांक पांचाल ने भी 40 रन बनाये| जिसकी मदद से गुजरात ने त्रिपुरा के सामने 213 रनों का लक्ष्‍य रखा था| पीयूष चावला ने 4 विकेट लेते हुए त्रिपुरा की रफ्तार पर वही रोक लगा दी थी| निर्धारित ओवर में वे सिर्फ 138/9 रन ही बना सके|

इसके बाद तीसरे मुकाबले में चैतन्य बिश्नोई 88(126) और प्रमोद चंदेला 57(66) ने अर्धशतक लगाते हुए हरियाणा के स्‍कोर को 257/8 तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई| वही सेना की तरफ से दिवेश पठानिया ने पांच विकेट हॉल लिया| बल्‍लेबाजी के दौरान सेना के नकुल वर्मा 95(118) रनो की पारी खेली| राहुल सिंह ने 56 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली| सेना ने 15 गेंद शेष रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया था|

 
 

By Pooja Soni - 25 Sep, 2018

    Share Via