युवराज सिंह की पत्नी हैज़ल कीच ने किया खुलासा कि उन्होंने 'हैरी पॉटर फिल्मो में किया था काम

युवराज सिंह और हैज़ल कीच | getty

सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' से प्रसिद्धि हुई बॉलीवुड अभिनेत्री हैज़ल कीच रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी एक पूर्व प्रतियोगी रह चुकी हैं| 

अभिनेत्री हैज़ल साल 2016 में भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी के बंधन में बंधी थीं और अब कुछ समय से फिल्मो से दूरी बनाई हुई हैं| हाल ही में गौरव कपूर और शिबानी दांडेकर द्वारा आयोजित एक चैट शो 'मिस फील्ड' पर उन्होंने प्रसिद्ध 'हैरी पॉटर' फिल्म सीरीज में अपने कार्यकाल के बारे में बात की हैं|

इस दौरान हैज़ल ने युवराज, उनके करियर और शादी के बाद के पूरे अनुभव के साथ अपनी रोमांटिक कहानियों को शेयर किया| इसके अलावा उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में तीन बार हैरी पॉटर फिल्मों में अपने काम के बारे में भी खुलासा किया हैं| वह एक अतिरिक्त कलाकार के रूप में काम करती थी और जिसमे उन्होंने एक छात्रा की भूमिकानिभाई थी, जिसका नाम हॉगवर्ट्स था|

उन्होंने 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसॉफर स्टोन', 'हैरी पॉटर एंड द चेंबर ऑफ सीक्रेट्स' और 'हैरी पॉटर एंड द प्रिज़नर ऑफ अज़कबैन' में अभिनय किया था|  शिबानी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "यह बहुत ही अद्भुत था| वे पश्चिम में इतने पेशेवर हैं| और ऐसा लगता है कि वे विवरण को इतनी गंभीरता से लेते हैं| उनके पास शिक्षक और ट्यूटर्स हैं, क्योंकि 16 साल से कम उम्र के बच्चों को अपना सबक सीखना पड़ता है और अपना होमवर्क करना पड़ता है| प्रत्येक बच्चे के लिए, यह सुनिश्चित करने के लिए एक पोलराइड होगा कि आपके बाल और मेकअप बिल्कुल वैसा ही हो| यहां तक ​​कि कैप्स भी, जो हमने  पहनी थीं, उनमें छड़ी और झाड़ू के लिए भीतरी जेब हुए करते थे|"

 
 

By Pooja Soni - 25 Sep, 2018

    Share Via