शेन वॉर्न के टिंडर पर भेजे गए 24 वर्षीय लड़की को फ़्लर्ट करने वाले संदेश हुए लीक

शेन वॉर्न | Getty

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिन-गेंदबाज शेन वॉर्न अपने खेल के दिनों से काफी विवादों में रहे हैं और उनकी सेवानिवृत्ति के एक दशक बाद भी, ये सब ख़त्म नहीं हुआ हैं| 

निस्संदेह ही वह अपने खेलने के दिनों में सबसे महान स्पिनरों में से एक माने जाते थे, लेकिन अवांछित घटनाओं ने कुछ हद तक उनकी प्रतिष्ठा को खराब किया हैं, हालाँकि पूरी तरफ से नहीं| हाल ही में, 49 वर्षीय वॉर्न को इंग्लैंड में मौजूदा होने के दौरान टिंडर पर 24 वर्षीय लड़की को फ़्लर्ट करने वाले संदेश भेजते हुए पाया गया था और उनकी ये बातचीत इस साल जून और अगस्त के बीच हुई थी|

जब उस लड़की ने संपर्क समाप्त करने का फैसला किया, तो तब डीएम भेजे गए थे| शुक्रवार को डेली मेल ऑस्ट्रेलिया के साथ बात करते हुए उस लड़की ने बताया कि, "ऐसा लगता है कि जैसे वह ये सब नियमित रूप से करते हैं|"

संदेशों के अनुसार, टिंडर पर दोनों ही मैचेस 6 जून को मैच हुए थे और वार्तालाप ज्यादा लम्बी नहीं चली थी और दो महीनो के बाद, पूर्व क्रिकेटर ने फिर से उस लड़की से कनेक्ट करने की कोशिश की| उस लड़की ने यह भी बताया हैं कि उनके सन्देश ने उसे कुछ हद तक उसे आश्चर्यचकित किया था, क्योंकि उसकी प्रोफ़ाइल 'बहुत ही निराशाजनक थी' और वह एक दीर्घकालिक संबंध की तलाश में थी| इन संदेशो के कुछ स्क्रीनशॉट यहाँ देखे भी जा सकता हैं-

 
 

By Pooja Soni - 22 Sep, 2018

    Share Via