https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
एमएस धोनी को विकेटकीपिंग छोड़ने की सलाह देने वाले फैन का स्कॉट स्टायरिस ने किया मुँह बंद

एमएस धोनी को विकेटकीपिंग छोड़ने की सलाह देने वाले फैन का स्कॉट स्टायरिस ने किया मुँह बंद

एमएस धोनी | getty

एक समय था जब पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के मैदान पर आने के बाद गेंदबाज़ो की बैंड बज जाती थी, इतना ही नहीं स्टंप्स के पीछे से भी वे अपने तेज़ रफ़्तार से कब बल्लेबाज़ का विकेट गिरा देते थे, की खुद बल्लेबाज़ को भी पता नहीं चल पाता था|  

हालांकि, हाल के दिनों में उन्होंने किसी भी माध्यम से अपने फैंस को उत्साहित होने का कोई मौका नहीं दिया हैं, क्योकि मौजूदा समय में न ही वे ज्यादा स्कोर कर पा रहे हैं और न ही अपने ग्लव्स से कुछ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पा रहे हैं| इंग्लैंड के खिलाफ भारत की सीमित ओवरों की श्रृंखला के दौरान भी उन्हें अपने समर्थकों की गंभीर आलोचना का शिकार होना पड़ा था| 

37 वर्षीय मौजूदा समय में टीम इंडिया के साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 2018 एशिया कप में खेल रहे हैं| एक अन्य विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं| हालांकि, वह कीपिंग करने वाले धोनी के साथ एक फील्डर के रूप में खेल रहे हैं| यहाँ भी उनका बल्ला नहीं चल पा रहा हैं|

इस बीच, ट्विटर पर एक समर्थक ने धोनी को अगली पीढ़ियों के लिए कीपिंग ग्लव्स का त्याग करने और कीपर्स को तैयार करने की सलाह दे डाली हैं| यूज़र ने यह भी उल्लेख किया हैं कि भारत, इंग्लैंड के जोस बटलर की तरह एक कीपर की मांग कर रहा हैं|

इन सब के बावजूद, न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंड क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस का मानना ​​है कि धोनी इस खेल को खेलने के लिए सबसे महान विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और उन्होंने यूज़र को उचित जवाब देते हुए उसका मुँह बंद कर दिया|  

 

 
 

By Pooja Soni - 21 Sep, 2018

    Share Via